Advertisement

आकस्मिक चिकित्सा लाभ देने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी देकर किया रवाना

सपोर्ट फाउंडेशन और भारतीय जनविकास मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला की अध्यक्षता में फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय सत्यम गेस्ट हाउस नौबस्ता से निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान बिगड़ी आर्थिक स्थिति से जनता की कमर टूट चुकी है। ऐसे में अचानक किसी के बीमार होने की स्थिति में प्राइवेट एम्बुलेंस सेवाएं बहुत महंगी पड़ती है और सरकारी एम्बुलेंस कोवीड के मरीजों के लिये शासन द्वारा आरक्षित कर ली गई है जिसके चलते आकस्मिक चिकित्सा जरूरत के समय सहायता करने के लिए हमने कानपुर की जनता के लीये अभी निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की ज्योति शुक्ला ने बताया कि शीघ्र ही वह जनपद के बाहर के मरीजों के लिये भी यह सेवा शुरू करेगी उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद हेल्पलाइन नम्बर 9838204035 पर कॉल कर के सहायता ले सकेगा। मुख्य रूप से ज्योति शुक्ला, पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, डॉ परवेज अख्तर, धर्मेन्द्र शुक्ला, शशिप्रभा सिंह, पादरी पंकज मलिक, राज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, सुमित मिश्रा, अनुराग, पूनम बाजपेई, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh