कानपुर जाजमऊ थाना के अंतर्गत छबीलेपुरवा केस्को की महिला कर्मचारी ने थाना जाजमऊ में तहरीर देकर तिवारीपुर जाजमऊ निवासी युवक पर अपने आप को पत्रकार बताकर छेड़खानी करने, सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप लगाया है
ए सी पी कैंट अंजली विश्वकर्मा ने थाना जाजमऊ में प्रेस वार्ता कर बताया जाजमऊ तिवारीपुर निवासी सुनील मिश्रा 40 वर्ष पुत्र राम खिलावन मिश्रा पर केस्को छबीलेपुरवा जाजमऊ में महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है ये केसा के अंदर घुसकर महिला कर्मचारी से छेड़खानी करता है मारने व तेजाब फेंकने की धमकी देता है और अपने आप को आज तक का पत्रकार बताता है आरोपी सुनील मिश्रा को जाजमऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 129/24 दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही, केसको कर्मचारी महिला ने जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र, व ए सी पी कैंट अंजलि विश्वकर्मा का शुक्रिया भी अदा किया..।
तथाकथित पत्रकार को पुलिस ने भेजा जेल


















