कानपुर,देश में बढ़ती वैश्विक महामारी के चलते अभिमन्यु गुप्ता प्रदेश महासचिव,समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष,उ प्र प्रान्तीय व्यापार मण्डल
संस्थापक, वैश्य महासंगठन ने कहा कि आज अनुशासन के साथ मास्क व सैनीटाइजर का लगातार सही प्रयोग व भीड़ से दूरी इस दूसरी लहर से बचने में सबसे कारगर है।इसलिए लगातार स्वयं व परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी है की लगातार मास्क पहने रहें,भीड़ न लगने दें और कुछ कुछ देर में हाथ धोते रहें या सैन्टाइज़ करें।मैं पूर्ण लॉकडाउन का विरोध करता हूँ क्योंकि यह भयावह स्थिति अभी कई दिन रहेगी।पूर्ण लॉकडाउन इसका समाधान कभी नहीं हो सकता।ज़रूरत है मास्क,सैनीटाइजर और दो ग़ज़ दूरी के अनुशासन को सख्ती से पालन करवाने की।प्रशासन को 24 घंटे सख्ती से मास्क,दो ग़ज़ दूरी,सैनीटाइजर व भीड़ न लगने देने पर मेहनत करनी होगी।हर बाजार में ड्रोन,सीसीटीवी लगवाकर पुलिस कर्मी तैनात करके बिना उत्पीड़न के अनुशासन स्थापित करना चाहिए। लॉकडाउन से व्यापारी को बहुत नुकसान हुआ है और नुकसान अब नहीं झेल पाएगा।साथ ही हर निर्वाचित जनप्रतिनिधि को इस वक़्त सड़क पर जनता की मदद के लिए मौजूद रहना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए की इलाज के अभाव में किसी की मृत्यु न हो।कहीं कोई सांसद या विधायक जनता के बीच नहीं दिख रहा।आज जनता कह रही है की यदि आज अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री होते तो स्थिति इतनी भयावह न होती।कोरोना के खिलाफ़ जंग हमसब को खुद हिम्मत,साहस व अनुशासन के साथ लड़ना होगा।समाजवादी पार्टी सदैव जनता की मदद के लिए हाज़िर रहेगी।
आज कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी ज़्यादा खतरनाक साबित हो रही है:अभिमन्यु गुप्ता


















