Advertisement

कोरोना महामारी में कालाबाजारी करने वालों की हो रही है पौओ बारह

कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत भयानक तरीके से फैल रही है। जिसके कारण कानपुर के हालत बद से बदतर हो गए है। आम जनमानस भय के साए में जीने को मजबूर है। जिसके लिए सरकार जिला प्रशासन प्रयास भी कर रहा है। की आम जनमानस को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। लेकिन कालाबाजारी करने वालों इस महामारी में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जहां जिला प्रशासन ने कोरोना किट का रेट 11 सो रुपए तय किया है। वही ऑक्सी मीटर लगभग ₹600 में मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिलता था अब वही ऑक्सी मीटर हैलट सामने मेडिकल स्टोर पर अब ₹1400 बिक रहा है। मेडिकल स्टोरों ने कोरोना की दवा को दबा रखा है और महंगे दामों पर बिक रही है। अब देखने की बात यह है जिला प्रशासन इन काला बाजारी करने वालों पर किस तरह से अंकुश लगाता है और आम आदमी को निजात दिलाता है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh