Advertisement

प्रभु श्री जगन्नाथ जी का भक्तों को बांटा गया महाप्रसाद

किदवई नगर स्थित वृन्दावन लान‍ में प्रभु श्री जगन्नाथ जी का वार्षिक महाप्रसाद उत्सव मनाया गया जिसमें भगवान श्री जगन्नाथ जी बलराम जी एवं सुभद्रा जी की संयुक्त झांकी स्टेज पर प्रस्तुत की गई साथ ही भजन संध्या का कार्यक्रम शिव सबरिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसके प्रमुख भजनों में संवरी सूरत पे तेरी दिल दिवाना हो गया एवं किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाएं आदि पर भक्त जमकर झूमे इसके साथ गायिका अंकिता चावला की आरती गायन पर सभी मंत्र-मुग्ध हो गये साथ ही उपस्थित महिला मंडल भी अपने अदभुत अंदाज में प्रभु भक्ति में भाव विभोर दिखी कार्यक्रम में महाप्रसाद की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी जिसे भक्तजनों एवं आगुंतकों ने सेवाभाव दिखाते हुए ग्रहण किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम मुख्य संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल रहे सर्वप्रथम जगन्नाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल का स्वागत माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहनाकर किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh