Advertisement

ओम मेडिकल स्टोर के नवीन शाखा के शुभारंभ पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

कानपुर। पनकी शताब्दी नगर मेंन रोड फेस वन केसा चौराहा पेट्रोल पंप स्थित ओम मेडिकल स्टोर का हवन पूजन कर परिवार के वरिष्ठ जनों व बुजुर्गों के आशीर्वाद से श्रीमती कौशल पावा माता जी के कर कमल द्वारा नवीन प्रतिष्ठान का फिता काटकर किया भव्य शुभारंभ। इस दौरान प्रोपराइटर सुमित पावा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पनकी क्षेत्र का सबसे बड़ा मेडिकल स्टोर है एवं यह हमारी इस क्षेत्र की दूसरी शाखा है हमारी पहली शाखा रतनलाल नगर स्थित मेडिसिन स्पॉट है जो कि पिछले 30 वर्षों से शहर वासियों की स्वास्थ्य सेवाओं में सदैव अग्रणी रही है इस क्षेत्र में मेडिकल संबंधी सभी सुविधाओं सहित इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया है यहां पर क्षेत्र वासियों की सुविधा को देखते हुए सभी प्रकार की जांच पालीवाल डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से ली जाएगी तथा कुशल डॉक्टर के द्वारा ब्लड शुगर बीपी आदि के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम भी यहां पर क्षेत्रवासियों के लिए उपलब्ध रहेगी। शुभारंभ अवसर पर निशुल्क जांच शिविर कैंप भी लगाया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने उद्घाटन के अवसर पर निशुल्क जांच भी कराई तथा आगे बताया कि क्षेत्र वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निशुल्क होम डिलीवरी की भी सुविधा हमारे इस प्रतिष्ठान से उपलब्ध हो सकेगी। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों से विशेष अपील करते हुए आग्रह किया कि वे मेडिकल संबंधी जो भी समस्याएं हो वह हमारे यहां आ सकते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वीरेंद्र पावा प्रीति पावा, प्रांजल पावा, अनुपम मिश्रा, विक्रांत सिंह चौहान, संतोष सिंह आदि कई लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh