Advertisement

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना प्रभारी ने आयोजकों एवं धर्म गुरुओं के साथ की अहम बैठक

 

कानपुर। जाजमऊ आगामी त्यौहार गणपति विसर्जन व ईद मिलादुन्नबी को मध्य नजर सुरक्षा के दृष्टिगत में पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह व एसीपी कैंट अंजलि विश्वकर्मा के निर्देश में शनिवार 7, सितंबर को जाजमऊ क्षेत्र अंतर्गत रॉयल पैलेस में थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया त्योहारों में होने वाली समस्याओं को सुना और बताया कि जाजमऊ ईद मिलादुन्नबी व गणपति विसर्जन को लेकर जाजमऊ मे सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे, जुलूस के समय पुलिस के साथ s10 पीस कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे जिससे शांतिपूर्वक सभी त्यौहार मनाया जा सके। वही बैठक में मौजूद सभी धर्मो के जिम्मेदार लोगों ने अपनी अपनी बात रखी ,बताते चले की 16 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकलेगा वही 17 तारीख को गणपति विसर्जन किया जाएगा मीटिंग में वार्ड 96 और वार्ड 73 के पार्षदों ने भी समय से क्षेत्र की सभी सड़के दुरुस्त कराने व साफ सफाई का आश्वासन दिया।
थाना प्रभारी ने सभी क्षेत्रीय लोगों द्वारा शांति बनाए रखने और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने का अपील किया जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके।
इस मौके पर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र, इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा, इंस्पेक्टर जावेद अहमद, गुलाम कादिर, नितिन जायसवाल,हाजी अबरार,नदीम सदर,जेपी शर्मा, अनवार हुसैन ,रामराज यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh