Advertisement

नाथूमल साधवानी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर एवं दामोदर नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कानपुर में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संस्कारशाला के अंतर्गत बस्ती के ऐसे बच्चों को जो अत्यधिक जरूरतमंद और होनहार है उनको निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है मुख्य अतिथि के तौर पर यहां भाजपा जिलाअध्यक्ष शिवराम सिंह उपस्थित रहे और अपने हाथों से बच्चों को सामग्री वितरित की, अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कई वर्षों से हम लोग संस्कारशाला में बच्चों को स्कूल बैग यूनिफॉर्म लंच बॉक्स पानी की बोतल एवं स्टेशनरी की सामग्री वितरित की जा रही है इस बार भी हम लोग संस्कारशाला के बच्चों को यह सामग्री वितरित कर रहे हैं महामंत्री प्रदीप केडिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण देवड़ा कोषाध्यक्ष महेंद्र लड़िया ने बताया शिक्षा देना परम धर्म है अगर कोई भी छात्र पढ़कर के अपने जीवन में कुछ बनकर देश के भविष्य को उज्जवल बनाता है यह हम लोगों के लिए गर्व की बात होगी| प्रधानाचार्य रत्नेश अवस्थी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ, 300 बच्चों को स्टेशनरी का सामान दिया गया, फल का वितरण भी किया गया,महिला अध्यक्ष आशा केडिया, रितु लड़िया एवं यहां सभी सम्मानित लोगों में उपाध्यक्ष आदित्य पोद्दार, संरक्षक कैलाश चंद्र अग्रवाल, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष सुनील मुरारका, रतन चूड़ी वाला,विपिन, आनंद मोहन, अशोक ढणावत, राजेश महेश्वरी, अनिल जैन, विनोद सांगल, शिवानी सांगल, शशि मुरारका, स्नेहलता, संगीता अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया बच्चों को आशीर्वचन कहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh