Advertisement

भारतीय गोर्खा परिसंघ द्वारा हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया

भारतीय गोर्खा परिसंघ जिला शाखा कानपुर, उत्तर प्रदेश ने महिलाओ का महान हरतालिका तीज महोत्सव कानपुर स्थित खत्री धर्मशाला, लालबंगला, कानपुर मे बड़े ही धूमधाम से मनाया यह त्यौहार भाद्र शुक्ल द्वितीया से पंचमी तक 4 दिनों तक मनाया जाता है। तीज के दौरान नृत्य और मनोरंजन के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है वास्तव मे तीज अपने साथ सम्मान, सांस्कृतिक, धार्मिक, और पारिवारिक मेल जोल का त्योहार  है तीज के एक दिन पूर्व सम्मान सहित महिलाओ को अपने मायके बुलाकर (“दर खाना”) विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन खिलाकर बुज़र्गों द्वारा टीका करके दान दक्षिणा दिया जाता है जिसे हम (दर खाना) कहते है फिर तीज के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अपने पारंपरिक वेशभूसा मे शादी के गहनों को पहनकर तीज के लोकगीत मे गायन और नृत्य का आनन्द लेती है तत्पश्चात शाम को जो महिला निर्जला वर्त रहती है अपने धार्मिक अनुष्ठान मे मग्न होकर अपने पति के दीर्घायु सहित पूरे परिवार के आरोग्य और सफलता की कामना करती है और इस व्रत मे कुंवारी लड़कियों द्वारा अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखा जाता है  इस दिन पूरे परिवार मे आपसी प्रेम, त्याग और आपसी मेलजोल का समावेश स्वता ही दिखने लगता है कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय महापौर प्रमिला पांडे जी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया मुख्य अतिथियों का स्वागत क्रमशा प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल थापा जी, कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश थापा, कोषाध्यक्ष शेर बहादुर राणा ने दोशाला पहनाकर किया और जिला अध्यक्षा श्रीमति उमा थापा जी ने उनका स्वागत गुलदस्ता देकर किया, इसी  क्रम  में  विशिष्ट  अतिथि  नवनिर्वाचित  सदस्य  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री अशोक सिंह, अध्यक्ष ओम जन संसथान श्रीमती सीमा अग्रहरि जी का स्वागत हुआ तत्पश्चात तीनों ही अतिथियों ने जिला अध्यक्षा के साथ एवं गोर्खा समाज की महिलाओ के साथ पारंपरिक कार्यक्रम का आनंद लिया, इसके साथ 5 बुजर्गों को स्व सुखमन मोक्तान वरिष्ठ गोर्खा नागरिक सम्मान, आजीवन सदस्य एवं त्रिवर्षिक साधारण सदस्य प्रमाण पत्र भी भारतीय गोर्खा परिसंघ के द्वारा वितरित किया गया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल थापा, कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश थापा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शेर बहादुर राना, प्रदेश उपाध्यक्ष देव बहादुर थापा, और जिला टीम से जिला अध्यक्षा उमा थापा जी, सचिव गोपाल आले, लोक बहादुर, मोहित थापा, सीमेन्द्र सिंह, धन बहादुर थापा, ज्ञानेन्द्र थापा, दुर्गा सिंह, कुलबहादुर थापा, छबीलाल पुन, निक्की गुरुङ, नितिन छेत्री, महिला टीम से चुन्नी राना, सुमित्रा थापा, सुखरानी, कृष्णा थापा, ज्योति थापा, निंजा थापा, विमला सिंह, दिला थापा, तुलसा गुरुङ, सोनी सिंह, रूपेश गुरुङ, संजय सिंह, दीप सिंह गुरुङ, शकुंतला थापा, चंद्रकली थापा आदि लोग उपास्थित थे।
WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh