Advertisement

हमेशा पब्लिक की सेवा करने वाली पुलिस पर ही पब्लिक ने बरसा दिए पत्थर

कानपुर। थाना चकेरी के श्यामनगर इलाके में कार और स्कूटी आमने सामने भिड़ गयी जिससे स्कूटी चालक की मौके पर मौत हो गई व साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही।… सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। सोमवार की दोपहर को जब मृतक का शव जीटी रोड स्थित केसा के पास पहुंचा तो परिजनों के साथ साथ इलाके के लोगों ने शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब 2 घंटा समझाती रही। मेन रोड होने के चलते यातायात व्यवस्था भी बिगड़ गई। वही मौके पर मौजूद पुलिस ने रोड को डाइवर्ट करवा दिया था। लेकिन हर 5 मिनट के अंदर वहां से मरीज लेकर एम्बुलेंस का आवागमन हो रहा था। एम्बुलेंस की गति रुक तो रहीं थी लेकिन इलाकई लोग एम्बुलेंस के लिये बार बार रास्ता खोल रहें थे। वही मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहें। परिजन आरोपियों के घर  प्रशासन की ओर से इलाज करवाने की मांग पर अड़े थे। जिसपर पुलिस ने हर संभव पर परिजनों का मदद का आश्वासन दें रहें थे। शाम करीब 6 बजे पुलिस परिजनों को समझा बुझा रहीं थे उसी दौरान इलाकई लोगों ने पुलिस के उपर पत्थरबाजी शुरू कर दी.. पुलिसकर्मियों ने वहां भागकर खुद को बचाया। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके पत्थरबाजो को वहां से खदेड़ा। डीसीपी पूर्वी ने परिजनों को समझाया बुझाकार शव को घर भिजावाया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। वही पुलिस ने आधा दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh