Advertisement

धूमधाम से खाटू श्याम एकादशी मनाई गई

खाटू श्याम एकादशी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जवाहर नगर स्थित शनि देव महाराज मंदिर में श्री खाटू श्याम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़़ रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से खाटू श्याम की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से भक्त खाटू श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था। खाटू श्याम का सतरंगी फूलों से विशेष शृंगार किया गया। गोवर्धन महाराज को भी विशेष वस्त्र पहनाए गए। श्रद्धालु गुलाब का फूल और इत्र की शीशी लेकर बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। बाबा को पंच मेवा, पेठा, माखन मिश्री और फलों का भोग लगाया गया। काफी भक्तों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। शाम को मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस दिन से एकादशी का व्रत रखने का संकल्प लिया। मंदिर संरक्षक सेठ मुरारीलाल अग्रवाल व प्रबंधक सप्पू पाठक एवं नीलम पाठक ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा एकादशी के दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। खाटू श्याम बाबा की एकादशी के उपलक्ष में कार्यक्रम में जवाहर नगर मंदिर खाटू श्याम मंदिर में मुख्यतिथि लेबर कमिश्नर आगरा संजय सिंह,मंदिर प्रबंधक पप्पू पाठक नीलम पाठक सुनीता गुप्ता मुरारी लाल अग्रवाल टिल्लू सिंह गायत्री परिवार के अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला अपूर्व मिश्रा (संदीप द्विवेदी कानपुर देहात अधिकारी) कमल बुधवानी श्याम अरोड़ा पुजारी नीरज तिवारी बउआ तिवारी आदि सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh