दिल्ली में दोपहर 12.35 बजे जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित सभी भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्रियों सहित एन डी ए के घटक दलों के नेताओं की उपस्थिति भारतीय जनता पार्टी की संगठित शक्ति को दर्शा रही थी,मुख्यमंत्री दिल्ली रेखा गुप्ता के साथ 6 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने शपथ होते ही केशवनगर भाजपा कार्यालय में पहुंचना शुरू किया जमा होकर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पाण्डेय के नेतृत्व में मिठाई वितरित की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी छोड़ी भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे अंत में प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलामंत्री संजय कटियार,कमलजीत सिंह बग्गा,अनीता त्रिपाठी, जसविंदर सिंह,अर्जुन
भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की


















