Advertisement

दिवंगत शुभम के घर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

दिवंगत शुभम के घर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

200 फिट का तिरंगा झंडा आकर्षक का केंद्र बिंदु रहा

हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया

तिरंगा केवल ध्वज नहीं बल्कि भारत के शौर्य, पराक्रम और एकता का प्रतीक है। यह यात्रा देश के वीर सैनिको को सर्वोच्च सम्मान और आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को सशक्त करने का माध्यम है। यह यात्रा देश भर की भावना की नई ऊर्जा दे रही है।
पहलगांव में आतंकी हमले से मारे गये दिवंगत शुभम द्विवेदी के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी एकत्रित हुए। भारत माता की जय वन्दे मातरम् आदि जयघोष लगाते हुए,
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष शिवराम सिह के नेतृत्व में आज शाम विशाल तिरंगा यात्रा “हम सेना के साथ है” और “आपरेशन सिन्दूर के साथ राष्ट्र” कार्यक्रम के तहत दिवंगत शुभम् द्विवेदी के आवास ड्रीमलैंड अपार्टमेंट, छप्पन भोग श्याम नगर चौराहे से निकाली गई। जो कि श्याम नगर, मनोज इंटरनेशनल होटल, रेलबाजार स्टेशन रोड, मरी कम्पनी पुल, होते हुए फूलबाग चौराहे होते हुए नानाराव पार्क में समापन होगा। 200 फिट का तिरंगा झंडा आकर्षक का केंद्र बिंदु रहा, हजारों भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी, पूर्व सैनिक स्वतंत्रता सेनानी ने शिरकत किया।
महिला की टीम में आशा पांडे, इकबाल कौर आदि ने शुभम तेरा यह बलिदान याद करेगा हिन्दुस्तान, वन्दे मातरम् आदि लोग मौजूद रहे।
जिसमें हजारों भाजपा कार्यकर्ता कार, बाईक, स्कूटर , रैली में सम्मिलित होकर भव्य विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में भाग लेकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया। कानपुर बुन्देलखण्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने
ने अपने सम्बोधन में कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत देश में आतंकवाद को समाप्त करना है, आपरेशन सिंदूर चलाकर जिस तरह से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगांव में हुए आतंकी हमले का बदला लिया। हम अपने सैनिकों पर गर्ल महसूस करते हैं। सेना के शौर्य को सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमे पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और दिवंगत शुभम द्विवेदी के परिवार के लोगों ने भी शिरकत किया।
शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी अनन्या ने कहा कि आपरेशन सिंदूर चलाकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सराहनीय कार्य किया। आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना चाहिए।
इसमें प्रमुख रूप से निवर्तमान विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, करन महाना , सांसद रमेश अवस्थी, नीलिमा कटियार,महेश त्रिवेदी ,सनी जायसवाल जितेन्द्र चौरसिया, अमरीश जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, भानू प्रकाश शुक्ला, सोनू बाबा, सुमिरन कौर,आशा पांडे , इकबाल कौर आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh