कानपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये ई-रिक्शा का रूट के निर्धारण के शहर में 10 स्थानों पर चलाया जा रहा पंजीकरण अभियान समाप्त हो गया। अब तक सात हजार ई-रिक्शों का पंजीयन हुआ है।
क्यूआर कोड लगे ई रिक्शा को क्षेत्रीय परिवहन के डाटा से लिंक करते हुए नगर निगम द्वारा तैयार किए गये मोबाइल एप और वेब पोर्टल से इंटीग्रेट किया गया है।
आपको बात दे कि शहर के प्रमुख चौराहों और सड़को पर सवारियां बिठाने के चक्कर में ई-आटो और ई-रिक्शा चालकों की अराजकता रहती है। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन, यातायात पुलिस, आरटीओ, नगर निगम समेत अन्य विभागों ने 30 रूट निर्धारित किए हैं।
नगर निगम परिसर में मंडलायुक्त , महापौर और जेसीपी ने ई रिक्शा चालकों को क्यूआर कोड वितरण किया। नगर निगम मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा पर क्यूआर कोड लगाकर रवाना किया।
मंडलायुक्त ने बताया है शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी विभागों ने मिलकर ई-रिक्शा पर क्यूआर कोड लगाया गया है। जिससे शहर में चल रहे ई-रिक्शा यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित रूट पर चलेंगे। जिससे जाम की समस्या से बहुत हद तक निजात मिल सकता है।
शहर के चार जोनो मे चलाये जाएंगे ई रिक्शा क्यू आर कोड का होगा पालन


















