Advertisement

योगा एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की वार्षिक बैठक मे कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. रोहित सक्सेना

कानपुर। योगा एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की वार्षिक आम बैठक का आयोजन होटल आर. के. ग्रैंड केशव पुरम आवास विकास कल्याणपुर में किया गया। इस बैठक में संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों के बीच संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रोहित सक्सेना व उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ रस्तोगी को चुना गया। इस पर संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने अपनी सहमति दी। इस अवसर पर डॉ.रोहित सक्सेना ने महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर बल्कि मन को भी स्वस्थ बनाता है। यह तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और आर्थराइटिस जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। डॉ. रोहित सक्सेना पिछले कई वर्षों से समाज के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। संस्था ने मुख्य आयोजक के रूप में उनकी भूमिका को देखते हुए, उन्हें योगा एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। योग के प्रचार-प्रसार और योग स्पोर्ट्स की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। और योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक भूधर नारायण मिश्रा पूर्व विधायक, कोषाध्यक्ष रीना पांडे, एड. लीगल एडवाइजर नरेश चंद्र त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष कानपुर बार एसोसिएशन, रजनीश कटिहार उपाध्यक्ष, सुनील श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, अभिनव मिश्रा एड. कोऑर्डिनेटर व प्रदेश महासचिव, मिथुन श्रीवास्तव, विभव प्रताप सिंह रेफरी, कमिशन चेयरमैन रविकांत बाजपेई,कमलेश गौतम एड, सोनू कुमार,अमित कुमार, अरुण कुमार जैन, विवेक कुमार, जगदीश नारायण,अजय व्यास, चंदा मधुर श्रीवास्तव, राहुल कटिहार, सुरेंद्र निगम एड. आदि मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh