कानपुर,(स्वप्निल तिवारी) कोआपरेटिव इस्टेट स्थित ‘मलिक देशराज कपूर पार्क’ 34-बी, दादा नगर में 251 फलदार बृक्ष उद्यमियों द्वारा लगाये गये, जिसका वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर ने चन्दन का पौधा लगाकर शुभारम्भ किया। विजय कपूर ने उद्यमियों से यह भी संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक बृक्ष लगायें, जिससे पर्यावरण की रक्षा की जा सके। चेयरमैन विजय कपूर ने महाप्रवन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजनेश प्रताप सिंह, एस.के. अवस्थी, फरेश कुमार, अजीत सुमन, दीपक शर्मा, हेमन्त कौशिक, सुशील कुमार (एजीएम केस्को दादा नगर) व विकास वर्मा, अतहर अहमद (एजीएम एस.बी.आई.) को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों द्वारा जितने बृक्ष लगाये गये हैं, उससे इस औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बहुत ही कम रहता है, जो कि उद्यमियों और श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये बहुत आवश्यक है। इस बृक्षारोपण कार्यक्रम में कोआपरेटिव इंडस्ट्रियल इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर के साथ प्रमुख रूप से सुरेश पुरी, हरीश ईसरानी, मुकेश श्यामदासानी, राम जसनानी, दिनेश कुशवाहा, बलराम नरूला, बसन्त लाल विश्वकर्मा, ओ. पी. सिंह, पंकज गिरधर, संदीप मल्होत्रा, सुशील मोहन टकरू, विकेश गुप्ता, नरेश पंजाबी, राजेन्द्र गुप्ता, गुरविन्दर सिंह, अशोक जुनेजा,सुभाष सिंह, पम्मी खन्ना, अवधपाल सिंह, भीमसेन,मनीष बाधवानी,श्याम बिजलानी, अरविन्दर सिंह भाटिया, गुरविन्दर सिंह, समनदीप सिंह, अखिलेश गर्ग,अनूप कुशवाहा, शिवेश दुबे, सुरेश गोयल, कुलजीत सिंह, नरेश विरमानी, अर्पित अवस्थी, नवीन मल्होत्रा, ब्रम्हानंद तिवारी, यशपाल सचान, गिरीश बजाज, मनोज सक्सेना, शिव कुमार प्रजापति, सीताराम शुक्ला, मनीष सेठी, एडीशनल सेक्रेट्री सतीश प्रकाश एवं बहुत से सदस्यगण उपस्थित रहे।
वर्षा ऋतु प्रारम्भ होते ही,चेयरमैन विजय कपूर ने पर्यावरण संरक्षण हेतु कोआपरेटिव इस्टेट औद्योगिक क्षेत्र में 2100 फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसके तहत पहले भी बृक्षारोपण किया जा चुका है।


















