Advertisement

सर्वब्राह्मण विकास परिषद का शपथपत्र ग्रहण आयोजित

सर्वब्राह्मण विकास परिषद द्वारा कानपुर जिले के पदाधिकारियों का शपथपत्र ग्रहण एवं मनोनयन प्रमाण पत्र वितरण समारोह केन्द्रीय कार्यालय दर्शन पुरवा कानपुर मे प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता मे मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी ने कर समारोह का उदघाटन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पं कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव देश का नेतृत्व करता रहा है परंतु आज राजनैतिक क्षेत्र मे पिछडता जा रहा है हर राजनैतिक दलों ने ब्राह्मणो को दूर कर दिया है चुनाव आने पर हर राजनैतिक दल ब्राह्मणों का हितैषी और हमदर्द बन जाता हैऔर चुनाव हो जाने के बाद ब्राह्मणों से दुरी बना लेता है आज ब्राह्मण कोईभी राजनैतिक ब्राह्मण हितैषी नहीं है।श्री अवस्थी ने कहा ब्राह्मणों को राजनैतिक दलो का मोह छोडना होगा पहले ब्राह्मण बनकर अपने समाज की एकता के लिये कार्यकरे ब्राह्मणों का विकास और उन्नति तभी होगी जब हम लोग राजनैतिक दलो को अपनी ताकत का ऐहसास करा देगे।श्री अवस्थी ने कहा प्रदेश के प्रत्येक जिले मे ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किये जा रहे विगत मार्च 2025 से अबतक 23 जिलों मे सम्मेलन आयोजित किये जा चुके है कानपुर क्षेत्र कानपुर के ब्राह्मण चिकत्सको सममेलन अगस्त मे आयोजित किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने कहा परिषद को बूथ स्तर पर गठन करे आज के मनोननय समारोह मे 1669 लोगों मनोनयन प्रमाण पत्र दिये गये तथा 2245 लोगों ने शपथ ग्रहण की समारोह को कौशल किशोर अवस्थी, डा.राजेश त्रिवेदी, डा.हेमंत मोहन,डा.आरती मोहन,डा.राजीव शुक्ला, संजीव मिश्रा, विनोद शुक्ला, विक्रम दुबे, रिचा झा,साधना द्विवेदी, अजंलि तिवारी, समीक्षा दीक्षित आदि ने सम्बोधित किया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh