Advertisement

विद्युत संबंधी 92 शिकायतें प्राप्त हुई, 49 शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

उद्यमियों की विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु केस्को का समाधान कैंप हुआ आयोजित

विद्युत संबंधी 92 शिकायतें प्राप्त हुई, 49 शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

कानपुर-दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को केस्को की कार्यप्रणाली के केन्द्रीयकरण के उपरांत उत्पन्न हो रही विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के नेतृत्व में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में उद्यमियों की समस्याओं को लेकर चेयरमैन विजय कपूर द्वारा केस्को के प्रबंध निदेशक सैमुअल पॉल एन के साथ बैठक की गई, जिसके फलस्वरूप कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय, दादा नगर में उद्यमियों की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु केस्को का समाधान कैंप आयोजित किया गया सर्वप्रथम चेयरमैन विजय कपूर ने केस्को प्रबंध निदेशक सैमुअल पॉल एन एवं केस्को के वरिष्ठ अधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया प्रबंध निदेशक सैमुअल पॉल एन, डायरेक्टर राकेश वार्ष्णेय एवं अन्य अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रशासनिक भवन परिसर में पौधारोपण भी किया कैंप में अनेकों उद्यमीगण अपनी विद्युत सम्बन्धी तकनीकी और व्यवहारिक समस्याओं को लेकर आये, जिनका केस्को के प्रबंध निदेशक सैमुअल पॉल एन एवं केस्को के वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित समाधान का प्रयास किया उद्यमियों से विद्युत सम्बन्धी 92 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से लगभग 49 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष को जांच के बाद निस्तारण के लिये दर्ज कर लिया गया, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा इस कैम्प में चेयरमैन विजय कपूर के साथ प्रमुख रूप से सुरेश पुरी, हरीश ईसरानी, दिनेश कुशवाहा, विशाल खण्डेलवाल, कार्तिक कपूर, पम्मी खन्ना, शिवकुमार प्रजापति, प्रदीप माहेश्वरी, अशोक जुनेजा, प्रेम राज, श्याम लाल मूलचंदानी, नरेश पंजाबी, प्रवीन कपूर, अरूण जैन, श्याम बिजलानी, सुभाष सिंह, शरद शर्मा, बॉबी कपूर, हरि किशन वर्मा, अनूप कुशवाहा, समनप्रीत सिंह, गोपाल सदाना, मनीष वाधवानी, मनोज वोहरा, अरविन्द पिपरसेनिया, शिशिर चौरसिया, राजेन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, पंकज गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद विश्वकर्मा, भीमसेन, मनोज सक्सेना, ओपी सिंह, वीरेन्द्र मिश्रा, प्रेम नारायण शर्मा, अंश चन्देल, सन्तोष गुप्ता, मयंक विज, अफजाल अहमद, भारत पाल सिंह, नरेश विरमानी, सीताराम शुक्ला, अंकुर खन्ना, मनीष सेठी, गिरीश बजाज, यशपाल सचान, केस्को की टीम में अधिशासी अभियंता सुशील कुमार, एके प्रभाकर, अनिल आहूजा, दीपक कुमार, सतपाल सिंह, विवेक रोष, मिथलेश, अखिलेश कुमार, मनीष कुमार, पंकज कुमार, हिमांशु साहू, सहायक अभियन्ता ओपी वर्मा, विकास वर्मा, अवनीश कुमार, धनंजय सिंह, राजेश कुमार, वीवी पवन कुमार आदि ने उद्यमियों की समस्याओं पर सार्थक समाधान का प्रयास किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh