एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम ने आज परदेवनपुर, लाल बंगला के शहीद भगत सिंह पार्क में सीनियर प्रेस सेक्रेटरी कमल सिंह यादव के नेतृत्व में एक विशाल पौधे रोपण समारोह का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका कुशल संचालन एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जग महेंद्र अग्रवाल ने किया। शहीद भगत सिंह पार्क में पुरुष, महिलाओं व बच्चों ने भाग लेकर पौधे रोपित करके देखभाल करने का भी संकल्प लिया। समाज सेवी विजय शंकर पांडे ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्म व घर्म है, पौधे को लगाने के बाद उसमें निरन्तर पानी डालना भी हमारा उद्देश्य है। पौधे रोपण करने से हम लगातार बढ़ती गर्मी को रोकने का कार्य कर सकते हैं।
पंकज गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दे,एक पेड़ मां के नाम लगायें, वह उसकी देखभाल करने का भी संकल्प लें। मनुष्य को अपने जीवन में पौधे अवश्य लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण शुद्ध हो हमे शुद्ध हवा मिल सके, मनुष्य जीवन के लिए आक्सीजन बहुत जरूरी है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील दुग्गल, प्रवीण दुग्गल,जग महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंह यादव, दिलीप कुमार मिश्रा, पंकज गुप्ता, विजय शंकर पांडे,शिवानी मग्गू, इंदू जैन, सोनिया बाटला, सुनीता रावत चंचल दुग्गल, प्रतिभा पांडे, माधुरी,ममता, ईशान पांडे, रूचि, नीतू चौहान, ज्योति चावला आदि लोग मौजूद रहे।
एक पेड़ मां के नाम लगायें व देखभाल का संकल्प ले


















