Advertisement

पुलिस ने चार आरोपितों के साथ चोरी के माल को किया बरामद

 

चकेरी। अहिरवां में बीते मई माह में फल थोक विक्रेता के बंद पड़े मकान से 17 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपितों ने चकेरी में फल विक्रेता के अलावा अन्य चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपिताें के पास से चोरी की बाइक और नकदी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपितों को जेल भेज दिया है।
24 मई की देर रात को अहिरवां के सैनिक नगर निवासी फल के थोक विक्रेता के शिव कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात समेत 17 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस ने आरोपितों को शुक्रवार देर रात रामादेवी स्थित मछली मंडी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम कुशीनगर के तमकुई रोड वार्ड दस निवासी माेनू उर्फ संदीप जायसवाल, पटेल नगर निवासी मोहन लाल, बिल्हौर उत्तरीपुरा निवासी करन सिंह और हरजिन्दर नगर निवासी पवन अग्रवाल ने बताया की आरोपितों ने फल विक्रेता के घर चोरी की घटना स्वीकार की है। इसके साथ ही सफीपुर में बीती 15 जुलाई को चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक बाइक को भी चुराया था। साथ ही करीब तीन दिन पहले अहिरवां में परचून दुकानदार मंशाराम की दुकान से भी चार हजार रुपये चुराये थे। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की बाइक, 1600 रुपये और कुछ चोरी के आभूषणों को बरामद किया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh