Advertisement

आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस संरक्षण परिवार द्वारा केडी पैलेस में सावनी हाट का हुआ आयोजन

ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस (AIWC) कानपुर शाखा एवं संरक्षण परिवार के संयुक्त तत्वाधान में सावनी हॉट चैरिटी केयर का भाव आयोजन के. डी पैलेस कानपुर में किया गया यह आयोजन उन महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण को समर्पित था जो संसाधनों की कमी या सीमित दायरे में जीवन व्यतीत कर रहे हैं महिला उदयमिता को बढ़ावा देना शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन जैसे  मुद्दों पर जन जागरूकता फैलाना इस संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य रहा है कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि एवं मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सभी को प्रेरणादायक संदेश दिए 62 स्टालों में घरेलू सजावट आभूषण जैविक उत्पाद स्वास्थ्यवर्धक वस्तुएं वस्त्र भगवान जी केपोशाक जैसे विविध उत्पादों की प्रस्तुति रही AIWC की मसाला परियोजना सामाजिक आर्थिक परियोजनाएं और स्पास्टिक सेंटर के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे इस सफल आयोजन का नेतृत्व अध्यक्ष अनीता गर्ग सचिव रविंदर अरोड़ा तथा संरक्षण परिवार की अध्यक्ष अनु गोयल द्वारा किया गया कार्यकारी संरक्षक आशा सिंह हरविंदर कौर वरिष्ठ सदस्य गण मंजू बांगुड, कोषाध्यक्ष रीता गुप्ता,रेनु अग्रवाल,अंजू अग्रवाल,पूर्णिमा भार्गव,रेखा जौहरी, अर्चना भार्गव,सीमा अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुभद्रा सक्सेना, प्रीति तोषनीवाल ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh