Advertisement

अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

कानपुर। जय बाबा बर्फानी के उद्घोष के साथ श्री अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा सतवरी रोड स्थित विशाल भंडारे का आयोजन गुप्ता चौराहे पर किया गया। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी रहा इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तगणों ने बाबा बर्फानी का प्रसाद ग्रहण किया। संस्थान से जुड़े हुए महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बीते 28 वर्षों से निरंतर बाबा बर्फानी का भंडारा शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है इस बार शहर के 6 प्रमुख स्थलों को चिन्हित किया गया है जहां पर भंडारा संपन्न कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया समेत 18 लोगों को सम्मानित भी किया गया है। संस्थान में भंडारे के प्रमुख राम मोहन प्रजापति एवं रामकुमार तिवारी ने बताया कि वह निरंतर बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए लोगों को जागरुक करते हैं और आगे भी करते रहेंगे उनके नेतृत्व में कई भक्तगण बाबा के दर्शन कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे। भंडारे में मुख्य रूप से संजय कुमार संतोष तिवारी राजकुमार चोपड़ा अंजनी निगम राजीव शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh