Advertisement

लाल मोती चैरिटेबल ब्लड बैंक का सतीश महाना ने किया शुभारंभ

कानपुर। शहर वासियों को अब खून के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी लाल मोती चैरिटेबल ब्लड बैंक ने लाल बंगला स्थित ब्लड बैंक का शुभारंभ कर दिया है। जिसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूरे विधि विधान के साथ फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद ब्लड बैंक के निदेशक विकास उपाध्याय एवं पूर्व आर्मी मेडिकल कर्मी राकेश कुमार चौरसिया ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया। इस मौके पर डायरेक्टर ने कहा कि जनहित में की जाने वाली सेवाएं ईश्वर को भी पसंद होती हैं लोगों को इस तरीके की सेवाएं करनी चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की मदद हो सके। इस मौके पर विकास ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यह उनकी दूसरी शाखा है जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के द्वारा किया गया है जबकि पहली शाखा लखनऊ में लोगों की सेवाएं कर रही हैं उन्होंने बताया कि आगामी भविष्य में इस ब्लड बैंक को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद हो सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh