बिल्हौर इंटर कॉलेज बिल्हौर कानपुर नगर के व्यवसायिक शिक्षक शैलेन्द्र अवस्थी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे।आपको बता दें बिल्हौर इंटर कॉलेज बिल्हौर कानपुर नगर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड अध्यापक प्रशिक्षण (एनटीटी) में अतिथि विषय विशेषज्ञ के रूप में सत्र 2010-11 से नियुक्त हैं सत्र 2014-15 से लगातार प्रतिवर्ष प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव के द्वारा व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड अध्यापक प्रशिक्षण (एनटीटी) में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं के प्रवेश में बाधा डाली जाती रही है, प्रत्येक वर्ष प्रार्थी को कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु जिलाधिकारी/ उप जिलाधिकारी/जिलाविद्यालय निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देना पड़ता है जिलाधिकारी/ उप जिला अधिकारी/ जिलाविद्यालय निरीक्षक के आदेश पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश तो ले लिए जाते हैं किंतु बाद में छात्र-छात्राओं को उत्पीड़न का भय दिखाकर उनका अन्य वर्गों में स्थानांतरित कर दिया जाता है।
सत्र 2025- 26 में कक्षा 12 में अध्यनरत चार छात्र -छात्राओं का एस.आर. नंबर जारी नहीं किया गया है व ना ही छात्र-छात्राओं से प्राप्त शुल्क को सरकारी खाते में जमा किया गया है। एस.आर. नंबर जारी न होने से छात्र -छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने में दिक्कत होगी।
वर्तमान नवीन सत्र 2025- 26 में प्रबंधक के द्वारा अध्यापक प्रशिक्षण (एनटीटी) कक्षा 11 में एक भी छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं लिया गया है।( कक्षा 11 एन टी टी में प्रवेश चाहने वाले 17 छात्रों की सूची संलग्न है)
वर्तमान में नवीन सत्र 2025- 26 में विद्यालय की सभी कक्षाओं में प्रवेशित छात्राओं से प्राप्त शुल्क को विद्यालय प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव के द्वारा बैंक में संचालित विभिन्न निधियां के खातों में अद्यतन जमा नहीं किया गया है। छात्र-छात्राओं से प्राप्त शुल्क को हड़पने के उद्देश्य से अपने पास रखा गया है। इस अवैध वसूली की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी किंतु जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच करवाकर कोई कार्रवाई नहीं की।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार के शुल्क लेने पर रोक है, किंतु प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव के द्वारा अवैध वसूली की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच करवाई व शिकायत की पुष्टि हुई परंतु प्रबंधक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।
श्रीमान जिला अधिकारी से विद्यालय की उक्त शिकायतों के स्थाई समाधान हेतु भ्रष्ट प्रबंधक व प्रबंध समिति को भंग कर कंट्रोलर नियुक्त करने की मांग कई बार प्रार्थी के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक से की लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पता नहीं क्यों भ्रष्ट प्रबंध समिति को भंग कर कंट्रोलर नियुक्त नहीं किया जा रहा है।
इसलिए प्रार्थी मजबूर होकर आपके कार्यालय प्रांगण में आज दिनांक 21 जुलाई 2025 दिन सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।
बिल्हौर इंटर कॉलेज की समस्याओं से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी ने जिलाविद्यालय निरीक्षक को तत्काल फ़ोन कर समस्याओं का नियमपूर्वक निस्तारण करने को कहा और शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल एवं डॉ शैलेंद्र द्विवेदी शिक्षक प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी को आश्वासन दिया कि वह जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ ही साथ व स्वयं भी इसकी मोनिटरिंग करेंगे।
इस आश्वासन पर शिक्षक विधायक श्री चंदेल एवं डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी के द्वारा जूस पिलाकर प्रार्थी शैलेन्द्र अवस्थी का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समाप्त कराया गया।
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री राहुल मिश्रा, राम प्रकाश शुक्ला, गोपाल शरण सिंह सेंगर, निजामुद्दीन, सत्येंद्र शुक्ला, चंद्रदीप यादव, प्रेमचंद त्रिपाठी समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।


















