Advertisement

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर टीटीई की दबंगई, यात्री से की मारपीट, वीडियो वायरल

कानपुर।
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर दो टीटीई द्वारा एक यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद दोनों टिकट जांच कर्मचारियों ने मिलकर यात्री को थप्पड़ और घूंसे मारने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय प्लेटफार्म पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। मारपीट की पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस मामले में जब टीटीई हेड, कानपुर सेंट्रल, रोमित चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित यात्री महिला कोच में यात्रा कर रहे थे। उन्हें कानपुर सेंट्रल पर उतारा गया था, उसी दौरान वाद-विवाद हुआ जो आगे बढ़कर मारपीट में बदल गया। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh