Advertisement

अपना घर आश्रम में प्रभु जी को भोजन करा मनाई पिता की पुण्यतिथि

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने पिता की पुण्य तिथि पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने बताया की पिता स्व राजेन्द्र सिंह भदौरिया की पुण्य तिथि पर फत्तेपुर राजेन्द्रपुरम दक्षिण क्षेत्र में निर्धन असहाय लोगों को तरह तरह के खाद्य पदार्थ वितरित किए तथा नौबस्ता स्थित अपना घर आश्रम में रह रहे दर्जनों प्रभु जी को अपने हाथों से भोजन करा आशीर्वाद लिया। शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विधि विधान से पूजन किया इस मौके पर मौजूद श्रीमती शकुंतला सिंह ने बताया कि उनके जीवन में सबसे बड़ी उपलब्धि उनके बच्चे जो आज पिता की पुण्यतिथि पर सैकड़ो बुजुर्गों को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं तथा आज हरा-भरा परिवार सुख समृद्धि में जीवन गुजर रहा है यह सभी बड़े बुजुर्गों का ही आशीर्वाद है। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद ले उन्हें अपने हाथो से भोजन कराया। नम आंखों से पिता की याद में भोजन परोसते हुए श्री भदौरिया ने बताया कि आज जो कुछ भी हूं परम पूज्य पिता की वजह से ही हू। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है सभी अपने माता पिता की जीवनपर्यंत सेवा करे क्यों की जीवन में सब दोबारा मिल सकता है किन्तु माता पिता नही मिलते। उन्होंने भोजन वितरित करने के बाद पिता स्व राजेन्द्र सिंह भदौरिया की पुण्य तिथि पर अपना घर आश्रम की अध्यक्षा उमा शुक्ला तथा सचिव जे पी सिंह से वार्ता कर रह रहे असहाय लोगों ( प्रभु जी ) के किसी भी तरह की समस्या को उन्हें बताने को कहा । इस मौके पर मुख्य रूप से मनोज भदौरिया शशि सिंह आकाश सिंह भदौरिया हरिओम भदौरिया पंकज तोमर विकास त्रिपाठी संजय तिवारी प्रियांशु ठाकुर नितिन मोहन चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh