Advertisement

कानपुर का गब्बर 6 महीने के लिए हुआ जिलाबदर

कानपुर के थाना जाजमऊ क्षेत्र में गांजा तस्करी, हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त राजा रब्बानी और उसका भाई गब्बर रब्बानी को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 6 महीने के लिए जिलाबदर कर दिया। मंगलवार की दोपहर जाजमऊ पुलिस बुढ़ियाघाट स्थित राजा रब्बानी के घर पहुचीं। जिसके बाद पुलिस ने मुनादी पिटवाई। पुलिस ने दोनों भाइयों को उन्नाव और कानपुर सीमा पर छोड़ दिया। पुलिस ने साफ़ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर इन 6 महीनों के बीच कानपुर में किसी जगह पाये गए तो क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

– दबिश देने पहुची पुलिस टीम पर किया था हमला
वर्ष 2024 में राजा के घर जाजमऊ पुलिस दबिश देने पहुची थी उसी दौरान पुलिस और राजा रब्बानी के बीच कहासुनी होने लगी। जिसके बाद राजा रब्बानी और उसके परिवार पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। जिसमें दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए थे।

– 2024 में राजा और पुलिस के बीच मुठभेड़
गांजा तस्करी, हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धराओं पर राजा के ऊपर 10 और गब्बर के ऊपर 4 मुक़द्दमे दर्ज है। राजा लंबे समय से फरार था। जब राजा को पुलिस पकड़ने पहुची थी तब राजा ने पुलिस के ऊपर फायर झोंक दिया था। जिसपर जवाबी में पुलिस ने राजा के पैर में गोली मारी थी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh