देशभक्ति के रंग में रंगा 15 अगस्त, आजादी की वो सौगात जिसे पाने के लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दीये और आज वही जज़्बा, वही गर्व का पल, कानपुर की गलियों में, चौपालों में और दिलों में बसा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति मुरारी लाल अग्रवाल ने अपने हर्ष नगर स्तिथ निवास पर सुबह तिरंगा फहराकर दिन की शुरुआत की। जैसे ही राष्ट्रध्वज ने हवा में लहराना शुरू किया, ‘जन गण मन’ की गूंज पूरे वातावरण में फैल गई।
देशभक्ति से ओतप्रोत इस माहौल में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया, और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इसके बाद, सेठ मुरारी लाल अग्रवाल जी ने शहर में आयोजित दो अन्य झंडारोहण कार्यक्रमों में भी भाग लिया। हर जगह उन्होंने यही संदेश दिया — ‘तिरंगे का सम्मान, देश का मान’… और यह कि आज़ादी सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि जीवनभर निभाने की ज़िम्मेदारी है।
अंत में, एमएलए ग्रुप ऑफ कंपनी में भी झंडारोहण का आयोजन हुआ। कर्मचारियों और प्रबंधन के साथ सेठ मुरारी लाल अग्रवाल जी ने तिरंगे को सलामी दी और सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘देश की सेवा सिर्फ सीमा पर जाकर नहीं होती… सेवा का असली अर्थ है समाज के हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और विकास लाना। आइए, हम सब मिलकर अपने तिरंगे के तीन रंगों की तरह एकजुट हों — साहस, शांति और समृद्धि के लिए।
79वां स्वतंत्रता दिवस पर सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर फहराया झंडा


















