कानपुर। शनिवार को श्री राणी सती मंदिर सिरकी मोहाल, कानपुर में भादी मावस उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उत्सव के अंतर्गत सर्वप्रथम जात पूजन प्रातः 5 बजे मंगला आरती के साथ प्रारम्भहुयी जिसमे हजारों भक्तों ने श्री दादी जी के मंदिर में पूजन कर दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके बाद शाम को 6 बजे से दादी जी के अलौकिक श्रंगार के दर्शन हेतु पट खोले गए। कलकत्ता के कारीगरों द्वारा माँ का अदभुत श्रंगार कलकत्ता एवं दिल्ली से मंगाए गए फूलों से किया गया। विशेष रूप से छप्पन भोग उत्सव में 53 भक्तों ने श्री दादी जी को नाचते गाते हुए छप्पन भोग प्रसाद अर्पण किया । सुप्रसिद्ध भजन गायको द्वारा श्री दादी जी के सुन्दर सुन्दर भजनो की गंगा बही।
भजनो में मुख्य रूप से आज तुम्हारा उत्सव गैया, खूब सजा श्रंगार है……. थाली भर कर लाया दादी, छप्पन भोग सजाये के………भादी मावस है आयी, भक्ता मिल ज्योत जगाई…….मेरी झुंझुनू वाली दादी का सारे जग में डंका बाजे आदि भजनों मे भक्तगढ़ झूमकर खुशी से भावविभोर हो गए
उत्सव का समापन 108 दीपक की महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभ करन झुनझुनवाला, अनिल तुलस्यान, श्रीनाथ जालान, कैलाशनाथ खेमका, संजय सुनझुनवाला, अतुल अग्रवाल,ज्ञानेन्द्र विश्नोई एवं गोविन्द बजाज आदि लोग उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की खास रिपोर्ट…..


















