Advertisement

तुलसी पूजन दिवस एवं क्रिसमस डे पर कार्यक्रम का आयोजन

मां योग कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में तुलसी पूजन एवं क्रिसमस डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ विशेष रूप से सज़ावट करते हुए तुलसी पूजन धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं संस्था द्वारा संचालित सामाजिक उत्थान में शामिल बच्चों एवं स्थानीय सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र बाजपेई, अलका शर्मा,प्रतिभा श्रीवास्तव,वीना गुप्ता,रमा शर्मा,नीलम वर्मा नम्रता कपूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अलका शर्मा प्रतिभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था को ऊंचाई पर ले जाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यहां तुलसी पूजन उत्सव के द्वारा पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया जा रहा है, सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए। सचिव सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि तुलसी पूजन के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा का संदेश जनता को घर घर तक पहुंचना जरूरी है। इसके लिए संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मिलकर काम करना होगा। संस्था द्वारा सभी बच्चों को मिष्ठान के साथ बर्गर, पिज्जा आदि वितरण करते हुए उनके विकास के लिए संस्था द्वारा प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष वीना गुप्ता,कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष अलका शर्मा, प्रतिभा श्रीवास्तव,उर्मिला यादव,सरिता मिश्रा, नम्रता कपूर,रमा शर्मा, नीलम वर्मा, अनिकेत श्रीवास्तव सचिव सारिका श्रीवास्तव संस्था के शिक्षकगण दीपक, अनीता, समता सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ विश्व बंधुत्व का संदेश देते हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र बाजपेई द्वारा की गई।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh