समाजवादी व्यापार सभा के कानपुर मण्डल प्रभारी रोशन गुप्ता ने बताया की आज 1 जून को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को एक पत्र विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा संजय गर्ग की तरफ से भेजा गया जिसमें विशेष रूप से कहा गया कि कोविड-19 की महामारी से पूरा देश विशेषकर उत्तर प्रदेश दहशत में है।बेड व ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की मृत्यु व गंगा में तैरती लाशों के भयावह मंजर शायद ही कोई भुला सकेगा।लगभग हर व्यापारी परिवार इस बार कोविड की दूसरी लहर से संक्रमित हुआ है।ऐसे में हर शहर, जिले, एवं ग्रामीण क्षेत्र से लगातार शिकायते मिल रही है की जिन की मृत्यु कोरोना से हुई और उनके अस्पताल के डिस्चार्ज प्रमाण पत्र में मौत का कारण कोविड-19 न लिख कर बीमारी लिखा जा रहा है। नगर निगम एवं स्थानीय पंचायत से जारी होने वाले प्रमाण पत्र में भी मौत का कारण कोविड – 19 नहीं दिखाया जा रहा है, ताकि मौत का आंकड़ा कम दिखाया जा सके।जब कि मृतक का अंतिम संस्कार भी कोरोना प्रोटोकोल के अनुरूप हुआ है। अगर शमशान घाटों और कबरिस्तानों में कोरोना प्रोटोकोल से होने वाले अंतिम संस्कार और नगर निगम के द्वारा जारी कोरोना अंकित होने वाले मृत्यु प्रमाण पत्र के आंकड़े चौकाने वाले हैं। इसकी वजह से मृतक के परिजनों को बीमा व सरकारी घोषणाओं का लाभ लेने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
कोरोना से मरने वालों को नही मिल रही कोई आर्थिक सहायता


















