Advertisement

असहिष्णुता के चलते भारत की अखण्डता पर उठते सवाल

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में बहुचर्चित समाजिक कार्यकर्ता एंव समाजिक संस्था एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने ध्वाजारोहण कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया वहीं अपने सम्बोधनों मे हिंसाजीवियों के खिलाफ जमकर बरसे कहा कि सभी धर्मों के लोगों ने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना लहु इस लिए नही बहाया था कि इस देश में हिंसाजीवी आतंकवादी देश की निरपेक्षता, अखण्डता, संस्कृति, सभ्यता को तार-तार करें। हाशमी ने परमपुरवा, चमनगंज, कुलीबाज़ार, कोपरगंज, परेड, गांधी नगर, बेनाझाबर, बेकनगंज, अफीम कोठी, रावतपुर, नाजिर बाग में ध्वजारोहण कार्यक्रमों मे हिसा लिया सभी कार्यक्रमों में हाशमी के निशाने पर भारत में नफरत फैलाने और धर्म के नाम लोगों की हत्या करने वाले हिंसाजीवी रहे। हयात ज़फर हाशमी ने सर्व धर्म समभाव की मिसाल पेश करने वाले दर्जनों क्रांतिवीरों के जीवन पर रोशनी डालते हुए भारत की स्वतंत्रता को बचाने की गुहार सभी धर्म के सभ्य समाज से लगाई। मुख्य रूप से उपस्थित हयात ज़फर हाशमी, जावेद मोहम्मद खान, रईस अन्सारी राजू, फिरोज़ अन्सारी बाॅबी, सैय्यद ज़ीशान अली, शहनवाज अन्सारी, असद सफी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh