कानपुर, आई आई ए चौबेपुर के एक प्रतिनिधि मंडल ने ए डी एम् (एल ए ) से मुलाकात की , आई आई ए के प्रतिनिधि मंडल ने पिछले हफ्ते कमिश्नर से मुलाकात कर के अपनी समस्यायों से अवगत करवाया था उसी प्रकरण में ए डी एम् (एल ए ) ने उक्त प्रतिनिधि मंडल को अपने पास बुलाया था उद्यमियों ने प्रमुख रूप से जो बातें रखी उनमे एन एच ए आई द्वारा अवार्ड और कब्जे के दौरान पारदर्शिता न रखना. अधिकतर उद्यमियों को कृषि एवं आवासीय दर से मुआवजा देना थी!
प्रतिनिधि मंडल ने बताया की वो इस विकास परक योजना के साथ हैं एवं अपना सहयोग बनाये रखेंगे परन्तु प्रशासन एवं एन एच ए आई को भी नियमनुसार कार्य करना चाहिए.गौरतलब है की काफी समय से क्षेत्र के उद्यमियों एवं एन एच ए आई का विवाद चल रहा है
क्षेत्र के उद्यमियों ने आज की बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा एन.एच.ए.आई. द्वारा जो सर्वे करवाया गया था सर्वे की रिपोर्ट को पारदर्शी तरीके से उद्यमियों के समझ नहीं रखा गया ना ही उस सर्वे में रिपोर्ट का पालन किया गया। जहां एक तरफ सर्वे की रिपोर्ट में क्षेत्र में फैक्ट्रियां दर्शाई गई थी और एनएचएआई को यह सलाह दी गई थी कि अन्य कस्बों के भाति जैसे कि बिल्हौर शिवराजपुर उत्तरीपुरा में बाईपास बनाया गया है वैसे ही मंधना और चौबेपुर में बाईपास बना दिया जाए तो उस समय एनएचएआई ने उस सलाह को ना मानते हुए इसी पर जोर दिया कि यहां जीटी रोड के ऊपर से पुल बना करके रोड बनाना अत्यंत आवश्यक है।
अब जब जमीन अधिग्रहण में जमीन का मुआवजा देने की बारी आई है तो क्षेत्र के उद्यमियों को तो मुआवजा कृषि एवं आवासीय दर से दिया जा रहा है यहां पर प्रमुख रूप से उद्यमियों ने अपनी पीड़ा बताई उसने यह कहा कि जो मुआवजा आवासीय दर की बढ़ी हुई दर से दे दिया गया है तो एनएचएआई ने पहले ही कोर्ट में जाकर के उसके खिलाफ अपील कर दी और अवार्ड हुआ मुआवजा आदमियों को उठाने नहीं दिया गया है और बिना अवार्ड हुए मुआवजा उद्यमियों जबरन कब्जा लिया जा रहा है उद्यमियों ने इस बात पर भी मंडलायुक्त से अपनी बात रखी किसी भी प्रकार का कोई नोटिस अब तक उद्यमियों को प्राप्त नहीं हुआ ना ही कोई डीड दी गई जिससे जगह खाली करके एनएचएआई को सौपनी हो।
समय पर सरकारी राजस्व दिया है एवं अपने स्टाफ की सैलरी दी है उन का भरण पोषण किया है वह यह मांग करते हैं इस समय सरकार भी उनकी मदद करें उनकी सुनवाई करें एवं न्याय परक तरीके से इसका फैसला करें .
एडीएम (एल.ए.) हिमांशु कुमार गुप्ता ने आश्वासन दिया कि समाधान निकालेंगे।
बैठक में प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन परिमल बाजपेई , योगराज कालरा , लोहिया कोर्प के एस के काकरिया , नरेश पाण्डेय , सुशील मिश्र आदि थे


















