Advertisement

बलात्कारियों को सज़ा ए मौत की मांग को लेकर प्रदर्शन

कानपुर,दिल्ली के लाजपत नगर उपायुक्त कार्यालय में सिविल डिफेंस में कार्यरत 21 वर्ष युवती के साथ गैंगरेप कर दर्दनाक हत्या करने वालों को फाँसी देने, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने व मामले की उच्चस्तरीय जाँच कराने की मांग को लेकर मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जताया उसके बाद जिलाधिकारी आलोक तिवारी से एक प्रतिनिधि मंडल मिला व प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
मोहम्मदी यूथ ग्रुप के पदाधिकारी में रेप के गुनाहगारों व सरकारों की लापरवाही के खिलाफ गुस्सा था उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जताया वो हाथों मे तख्तियां लिए थे जिसमें वहशियों को फाँसी दो, वहशियों की एक सज़ा फाँसी, गुड़िया व वहशी हरकत के शिकार सभी को इंसाफ दो, संसद के शीतकालीन सत्र में फाँसी का कानून बनाओं, पीड़ितों को इंसाफ पीड़ित परिवारों की मदद करें, ऐसा तो न था हमारा देश, पुलिस की जवाबदेही तय हो, रेप पर लगाम न लगाने वाले राज्यों की सरकार को बर्खास्त करों! प्रतिनिधि मंडल व ज्ञापन मे इखलाक अहमद डेविड, अयाज़ अहमद चिश्ती, सैय्यद मोहम्मद फैज़, शफाअत हुसैन डब्बू, एजाज़ हुसैन, महबूब आलम खान, शबनम आदिल, आदि लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh