Advertisement

गरीब परिवार में पैदा होने की वजह से गवानी पड़ी जान

खबर यू पी के कानपुर से।

यू पी के हैदरगढ़ की रहने वाली सायमा पुत्री वसीम की शादी करीब चार महीने पहले कानपुर के अख्तर अली पुत्र कमर अली निवासी 11/186 ग्वालटोली मकबरे में हुई थी, उस लड़की को शादी के दूसरे ही दिन से सताना शुरू कर दिया, घर वालो से न मिलने देते थे,न ही बात करवाते थे , एक शर्त रखते हैं कि अपने घर से दो लाख रुपए मंगवा कर दो, लड़की का परिवार इंतज़ाम में लग गया,  तभी एक रात अचानक से लड़की की नंद का फोन जाता है और धमकी मिलती है की लड़की को यहां से ले जाओ वरना मार देंगे, लड़की का पिता कुछ समय मांगता है लेकिन उसकी एक न सुनी गई,और लड़की को तीन मंज़िल से फेंक दिया,लड़की का इलाज हैलट में करीब बारह दिन चला आखिर में वह मौत के गले लग गई,ससुराल में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ,उनमें से पति और देवर की गिरफ्तारी हो गयी , लेकिन अभी तक चार कातिल फरार हैं सास, ससुर,देवर,और धमकी देने वाली नंद अभी तक फरार है कानपुर थाना ग्वालटोली की पुलिस सुस्त नज़र आ रही है,क्या आगे दूसरे घर में भी घटना होने के इंतजार में है कानपुर थाना ग्वालटोली की पुलिस, ऐसी सुस्ती वाली पुलिस की वजह से बढ़ रहे अपराध, गरीब परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh