Advertisement

राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सम्भागीय खाद्य नियंत्रक विभाग को सौंपा ज्ञापन

 

कानपुर नगर। दि यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कानपुर संभाग को एक ज्ञापन सौंपा दिए गए ज्ञापन में एसोसिएशन के महामंत्री विनय शुक्ला ने पदाधिकारियों के साथ मांग करते हुए कहा कि राइस इण्डस्ट्रीज का लगातार घाटे में जाने के सम्बन्ध में अब जीविका चलाना मुश्किल हो रहा है,कहा कि विगत कई वर्षो से धान की कस्टम मिलिंग के कार्य में धान में चावल की रिकवरी 67% की जगह 58 से 60% निकलने लगी है, चावल में टूटन 25% की जगह अब 45% से 50% निकलन रहा एवं डैमेज 3% की जगह 6% से 7% हो रहा है, तथा केन्द्रों पर हाईब्रिड धान की खरीद 35% की जगह 80 से 90% खरीदने एवं मिलिंग चार्जेज विगत 30 वर्षों से 10 रू० मिलने तथा विगत कई वर्षों से मिलर्स को मिलने वाले भुगतान न मिलने के कारणों से राइस मिलर्स बहुत अधिक नुकसान में हैं। ज्ञापन देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पी०सी०एफ० ने मिलर्स को खरीफ विपणन वर्ष 2013-14 से अभी तक सूखन का भुगतान नहीं किया जो कि सबसे बड़ी बात है।
ऐसी स्थिति में सभी मिलर्स ने निर्णय लिया है कि वे अपनी मिल का सत्यापन व अनुबन्ध न करायेंगें तथा अपनी मिल को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में बन्द ही रखेंगे। ज्ञापन देने वालों में
प्रदेश महामंत्री विनय शुक्ला जिला महामंत्री कानपुर अतिन गुप्ता उपाध्यक्ष गोविंद त्रिवेदी, महेंद्र बाबू मिश्रा, अजय गुप्ता, हरितान त्रिपाठी, मुन्ना बाबू, राजू राठौर, बृजपाल, पप्पू गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, दिनेश गुप्ता के साथ दि यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के तमाम सदस्यगण उपस्थित रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh