कानपुर, रोशन नगर रावतपुर इलाके में स्थित मस्जिद ए गौसिया में एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 40 दिन लगातार नमाज पढ़ने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए जिसमें 6 साइकिल, 45 स्कूल बैग,17 घड़ियां और कई इस्लामी किताबें बांटी गईl इस मौके पर बच्चों की हौसला अफजाई करने के लिए मुकर्रर खुसूसी मुफ्ती हनीफ बरकाती साहब तशरीफ लाए और इस प्रतियोगिता को एक अच्छी पहल बताते हुए ऑर्गेनाइज करने वाली टीम को खूब आशीर्वाद दिया ,मुफ्ती हनीफ़ बरकाती ने कहा कि यह बच्चे हमारी कौम और देश का मुस्तकबिल है और अगर यह इस उम्र में नमाजी और नेक बन गए तो इन्हें कामयाबी से कोई नहीं रोक सकताl मौलाना असगर अली साहब और मौलाना गुलाम हसन साहब मौजूद रहे कार्यक्रम में बच्चों को उपहार बांटने के लिए और भी बहुत सारे उलेमा उपस्थित हुए। जिसमें मौलाना जियाउर रहमान, मौलाना आफताब आलम, हाफिज मुबीन, मौलाना रज़ी अहमद शामिल रहे । कार्यक्रम कानपुर में प्रथम बार देखा गया जिसका का संयोजक मस्जिद ए गौसिया के इमाम मौलाना नजर मोहम्मद जामेइ, हाफिज रिजवान साहब और रोशन नगर के बुजुर्ग उपस्थित रहे।
40 दिन लगातार 5 वक्त नमाज पढ़ने वाले बच्चों को साइकिल वितरण


















