कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वाधान अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में मासिक बैठक गुमटी नंबर 5 में आहूत की गई। बैठक में कानपुर व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष संजय टंडन महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल द्वारा द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बृजेश दीक्षित द्वारा कोरोना महामारी में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जिसमें उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर तलवार भेंट की गई। बृजेश दीक्षित द्वारा सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता गरीबों की मदद करने में गैस सिलेंडर बांटने में लोगों को अस्पताल पहुंचाने में लोगों की मदद में दिन रात लगे रहे। इसलिए संस्था ने बृजेश दीक्षित के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया। बृजेश दीक्षित ने सम्मान के लिए अध्यक्ष संजय टंडन व केवीए परिवार का ह्रदय आभार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से अध्यक्ष संजय टंडन, पुष्पेंद्र जायसवाल, गौरव बजाज, रोमी अरोड़ा, कपिल सभरवाल, सरबजीत सिंह, रंजीत सिंह, रविंद्र सिंह, रवि जायसवाल, इंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह खनूजा, संजय भाटिया, शिवम मल्होत्रा, शरद निगम, सुमित मल्होत्रा, आंसू निगम, आदि लोग मौजूद थे।
केवीए ने किया समाजसेवी को सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित


















