कानपुर पास्टर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक सम्पन्न हुई। आपको बता दें कि इन दिनों पूरे प्रदेश एवं अन्य कई प्रदेशों में चर्चा पर हमले एवं पादरियों के साथ व आराधना करने वाले लोगों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के विरोध में एसोसिएशन कार्यालय गोविन्द नगर में सम्पन्न हुयी । जिसमे पूरे शहर से अन्य कई स्थानों से पादरी गण एवं मसीह समाज के प्रमुख लोग सम्मिलित हुए।
पादरी एसोसिएशन के महासचिव ने आए हुए सभी लोगों को बताया कि प्रदेश के कई जिलों में एवं अन्य प्रदेशों में भी चाहे छत्तीसगढ़ का रायपुर हो, मध्यप्रदेश का सतना झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में भी आराधना करते समय व्यवधान डालकर लोगों से मारपीट करना चर्च में तोडफोड करने एवं पादरियों के साथ भी मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है, पास्टर्स एसोसिएशन इस प्रकार के कुकृत्यों करने वाले दलो संगठनी एवं कट्टरवादी मानसिकता के लोगों की कड़ी निन्दा करता है एवं इस बैठक के माध्यम से हम केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों से यह मांग करते है कि इस प्रकार की घटनाएं रोकी जाये और ऐसे लोगो पर कठोर कार्यवाही की जाये। मसीह समाज के लोग पूरे भारत में बड़ी संख्या में है यदि सरकारे हमारी आवाज पर ध्यान नहीं देंगी, तो हमारे वोट भी उन्ही राजनैतिक पार्टीयों के समर्थन में व संस्थाओं के समर्थन मे जायेंगे। जो मसीह समाज के हित की बात करेगा क्योंकि हमारे वोटों की संख्या भी सरकारों की बनाने व बदलने में प्रभाव डालती है। आने वाले दिनों में पादरी एशोसिएशन मिलकर मसीह समाज के लोगों को जोड़कर एकजुट होकर के पूरे उत्तर प्रदेश में 75 दिनों तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रार्थना करके एक बडी मुहिम को चलाकर पूरे प्रदेश में मसीह समाज को एकजुट करेंगे। पादरी एशोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑलविन ने कहा कि चर्च एवं पादरियो पर इस प्रकार के हमलों का हम हर स्तर पर विरोध करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी संजय अलविन, पादरी अनिल गिलवर्ट, पादरी संजय राज सिंह पादरी पप्पू यादव, पादरी संतोष शिवपुरी, पादरी हनन्याह पानी पादरी प्रदीप राव, पादरी ए वी सिंह, पादरी सैमसन मसीह, पादरी विक्की लॉन्स, पादरी जगराम सिंह, पादरी इन्द्र कुमार पादरी, रवि कुमार पादरी साजु एलियात पादरी राजू ऑलविन, पादरी रविन्द्र सिंह, पादरी रवि कुमार पादरी हरी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।
संवाददाता सुमित कुमार


















