Advertisement

प्रथम चरण टीकाकरण का समापन

कोविड-19 से प्रतिरक्षा के लिए जे. के. सीमेन्ट लिमिटेड द्वारा बृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान प्रयोजित किया गया। जे.के. औदयोगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा कौशल विकास केन्द्र कमला नगर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोटरी क्लब कानपुर गौरव के द्वारा जे. के. सीमेन्ट लिमिटेड के सहयोग से व अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेरिलटी हास्पिटल लखनऊ व कुलवती हॉस्पिटल कानपुर की टीम के द्वारा यह टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के प्रेरणास्त्रोत चेयर पर्सन जे के सीमेन्ट लिमिटेड की श्रीमती सुशीला सिंहानिया रही है।
टीकाकरण का यह अभियान जे. के. सीमेन्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राधवपत सिहानिया, उप प्रबन्धनिदेशक माधवकृष्ण सिंहानिया एवं ए.के.सरोगी के मार्गदर्शन में किया गया। टीकाकरण की शुरुआत तीन महीने से चल रहा है। इसका प्रथम चरण का समापन दिन बीते दिन किया गया।

इस शिविर में मुख्य आयोजनकर्ता आर.पी तोमर (सीनियर महाप्रबंधक, एच. आर.) एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी जे. के. सीमेन्ट लिमिटेड के डॉ प्रशान्त सिंह, अनिल अग्रवाल, ब्रजेश सिंह, के के सिंह, आशुतोष तिवारी, अगित सक्सेना, आनन्द सिंह, मनोज पाल आदि रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh