Advertisement

बिधनू में मिले कंकाल का रहस्य पुलिस ने सुलझाया

-बिधनू के सेन पश्चिम पारा चौकी इलाके में 6 सितंबर को मिले नर कंकाल मामले में पुलिस ने पूरे रहस्य से पर्दा उठा दिया है।आउटर पुलिस की ओर से महराजपुर में सीओ सदर ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया…….सीओ सदर सुशील कुमार ने बताया कि बिधनू में मिला नरकंकाल दरअसल महराजपुर के बौसर गांव निवासी 70 साल के लालजी यादव का था जो 2सितंबर को घर से अचानक गायब हो गए थे।3सितंबर को मृतक लालजी के परिवार की ओर से महराजपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी……..सीओ सुशील कुमार ने बताया कि लालजी यादव के कोई बेटा नही था केवल एक बेटी शशि थी जिसकी शादी बिधनू के सेन पश्चिम पारा इलाके में हुई थी।और वो अपने गांव में भाई और उनके बेटो संग रहते थे।लालजी के पास 4 बीघा जमीन थी जिसमे से एक बीघा पहले ही बेटी के नाम कर चुके थे बाकी बची जमीन वो अपने भतीजो को देना चाहते थे जिनके साथ रहते थे…….

यही 3 बीघा जमीन ही लालजी यादव की मौत का कारण बनी…असल मे बेटी दामाद और उनका बेटा चाहते थे कि जमीन उन लोगो को ही मिले …..इसको लेकर बेटी का बेटा आशीष कुमार उर्फ जीतू कई बार नाना लालजी पर दबाव भी बना चुका था।

2सितंबर की शाम को आशीष अपने एक साथी के साथ बौसर पहुंचा बहाने से नाना लालजी यादव को टौंस बाजार से अपने साथ ले गया और बिधनू के सेन पश्चिम पारा इलाके के रेलवे पुल के पास हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया ताकि शव की शिनाख्त न हो सके…..उधर शव मिलने के बाद से पुलिस लगातार इस मामले की पड़ताल में जुटी थी।सुराग मिलते गए और मुखबिरों की मदद से पुलिस कातिलों तक पहुंच गई।पूछताछ में आरोपी आशीष उर्फ जीतू ने पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी कि कैसे उसने दोस्त के साथ मिलकर नाना लालजी यादव की हत्या की और फिर पेट्रोल डालकर शव को जला दिया ….पुलिस ने फिलहाल मुख्य आरोपी आशीष को अपने नाना के कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी की तलाश कर रही है वही मृतक की बेटी और दामाद पर हत्या में सहयोग करने और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh