लखनऊ निवासी 23 वर्षीय युवती कानपुर में प्राइवेट नौकरी करती है। वह नवाबगंज में किराए के मकान पर रहती है। युवती ने बताया कि कुछ माह पहले एक दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात चमनगंज में रहने वाले युवक से हुई थी। धीरे-धीरे उन लोगों कि दोस्ती प्यार में बदल गई। बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने युवक को एक युवती से बात करते हुए पकड़ लिया। जिस बात को लेकर उन दोनों के बीच कहासुनी हो गई और उन्होंने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार रात को युवक के एक दोस्त ने उन्हें फोन कर मिलने की बात कही। जिसके बाद वह उन्हें लेने कार से नवाबगंज पहुंचा। जैसे ही वह कार में बैठी आरोपितों ने कार को लॉक कर लिया। इस दौरान उन्होंने देखा कि कार में उनका बॉयफ्रेंड और उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। जिसके बाद आरोपितों ने कार की लाइट बंद कर दी और तेज आवाज में गाने बजाने लगे इस दौरान उन्होंने कई बार आरोपितों से उन्हें कार से उतारने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश करने लगे। साथ ही आरोपितों ने चलती कार में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपित जाजमऊ चेकपोस्ट के पास हाईवे पर चलती कार से फेंक कर चले गए। आरोप है कि घटना के बाद वह स्थानीय लोगों की मदद से आरोपितों की शिकायत करने जाजमऊ चौकी पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह से मामले की शिकायत की। जिस पर चौकी प्रभारी ने आरोपित चमनगंज के होने की बात कहकर पीड़िता को चमनगंज में एफआईआर करने की बात कहते हुए चौकी से टरका दिया। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि उनके पास तरह की कोई भी शिकायत नहीं आई है।पीड़िता से शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


















