Advertisement

अखिल भारतीय सिख दंगा पीड़ित राहत कमेटी ने की पत्रकार वार्ता

कानपुर नगर।

सिख दंगा कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मंगल ने बताया कि लगभग 3 साल से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी एसआईटी टीम में अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गयी। इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार का सिख समुदाय के दंगा पीड़ित के लोगों के प्रति संवेदना नहीं है, जो पीड़ित 1984 के दंगे में सिखों अभी तक न्याय नहीं मिला है। एसआईटी द्वारा चार्जशीट दाखिल ना होने पर यही दिखाई पड़ता है, कि जो दोषी हैं उनको भागने का अवसर प्रदान कर रही है। उच्चतम न्यायालय में कोई भी कागज सरकार द्वारा दाखिल नहीं किया गया है। दंगा पीड़ित परिवार को अगर न्याय नहीं मिलता है, तो समुचित प्रदेश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर आंदोलन किया जाएगा और सरकार से मांग की जाएगी कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस सरकार से जमीनी स्तर से कार्रवाई करने की मांग की गई है, कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के एक सांसद को दोषियों को बचाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जिसका जल्द मीडिया में सबूतों के आधार पर खुलासा किया जाएगा और अखिल भारतीय दंगा पीड़ित राहत कमेटी द्वारा सरकार तो ऐसे भ्रष्ट राजनीति से सरोकार रखने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करें। पत्रकार वार्ता में अजीत सिंह छाबड़ा, सरदार नीतू सिंह, हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह बग्गा, इकबाल कौर, गगनदीप सिंह,जसपाल सिंह, इकबाल सिंह राजू, मनदीप सिंह, हरजीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh