Advertisement

गढ्ढा खोदकर जाते हैं भूल, नमामि गंगे का यही उसूल

चकेरी जाजमऊ

चकेरी जाजमऊ सरैयां बाजार मोड़ मेंन रोड को नमामि गंगे के अधिकारियों ने खोदा था आज करीब एक महीने से ऊपर हो चुका है लेकिन अभी तक गढ्ढा खुला का खुला ही है आये दिन कोई न कोई हादसा हुआ करता है,बारिश के कारण मिट्टी गीली हो जाती है क्षेत्रीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन इन पर कोई असर नहीं पड़ता इसी कारण आज जनता के बीच विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कामरान पार्षद प्रत्याशी वार्ड 96 आये और उन्होंने जनता से वादा किया दो से तीन दिन में अगर काम शुरू न हुआ तो मैं चुनाव नही लड़ूंगा,और इतना ही नहीं राजनीति भी छोड़ दूँगा, उन्होंने और भी काम कराये है पहले इसी लिए जनता पर उनको भरोसा है क्षेत्रीय लोग बहुत आक्रोशित थे कामरान की बात सुनकर उनका गुस्सा शांत हुआ और सभी अपने घर चले गए। नमामि गंगे के अधिकारी बेलगाम होकर घूम रहे हैं, नमामि गंगे के अधिकारी जाने अनजाने नमामि गंगे के नाम को और सरकार को भी नुकसान पहुंचा रहे है।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh