Advertisement

महानगर कांग्रेस कमेटी सी0एच0ओ0आर0डी के अध्यक्ष मो0 इमरान खान छन्गा पठान घोषित

कानपुर,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (आई0एन0सी)की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी द्वारा इंडियन नेशनल कांग्रेस सिविल एंड सोशल आउट रीच डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु सूदन मिस्त्री , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद सिद्दीकी के आशीर्वाद से यूपीपीसीसी इंडियन नेशनल कांग्रेस सिविल एंड सोशल आउट रीच डिपार्टमेंट के अध्यक्ष विक्रम पांडे द्वारा मोहम्मद इमरान छन्गा पठान को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी इंडियन नेशनल कांग्रेस सिविल एंड सोशल आउट रीच डिपार्टमेंट का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इमरान खान छन्गा पठान एक सामाजिक व्यक्ति हैं तथा समाज की हर सम्भव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
इमरान खान छन्गा पठान ने बताया कि सामाजिक गतिविधियों और नागरिक समूहों के बीच अपना दायरा बढ़ाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी‘सिविक एंड सोशल आउटरीच कांग्रेस कमेटी’ का गठन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी सी0एच0ओ0आर0डी के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान छन्गा पठान ने कहा कि इसका दायरा बहुत बड़ा है। इसमें सिविल सोसायटी, उपभोक्ता समूह, एनजीओ और मानवाधिकार संगठन भी आएंगे। दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों की भलाई के लिए काम करने वाले संगठनों के साथ समन्वय करना और उनकी दिक्कतों को दूर करने में मदद की भी जिम्मेदारी होगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh