कानपुर- मादक पदार्थों की बिक्री की जानकारी पर सक्रिय हुई बेकन गंज पुलिस ने क्षेत्र से चरस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी बेकनगंज आरिफ रजा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली नाजिर बाग रेल पटरी निवासी चरस तस्कर वसीम पुत्र महबूब चरस लेकर आ रहा है।उपनिरीक्षक ने यह जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी, उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज अकमल खान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी आरिफ रजा ने अपने हमराही सिपाही मुस्ताक व सलमान के साथ दबिश दी पुलिस को देख चरस तस्कर भागने लगा जिसको बेकनगंज पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।पकड़े गए अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम चरस बरामद हुई।बेकन गंज पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


















