Advertisement

विकास दुबे की मौत के बाद भी ,उसकी चर्चा हो रही,बदस्तूर।

कानपुर वाले विकास दुबे की चर्चा उसकी मौत के बाद भी बदस्तूर हो रही है। विकास दुबे मर चुका है लेकिन उसके प्रशंसक फेसबुक पेज पर एक्टिव हैं। कोई विकास दुबे के फेसबुक पेज के जरिये असलहा का बाजार लगा रहा है, तो कोई विकास दुबे पर गाना बनाकर ब्राह्मण सम्मान से उसको जोड़ रहा है। अब 26 फरवरी को विकास दुबे पर बनाये गए गाने को यूट्यूब पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है। भाल brothers की इस पेशकश को साफतौर पर देखा जा सकता है। इस बीच कानपुर पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है। कानपुर पुलिस एक बार फिर से दावा कर रही है, कि जो लोग इस गतिविधि में शामिल है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अब एफआईआर भी दर्ज करायी जा रही है। उनका कहना है कि फेसबुक सहयोग नही कर रहा है।आईटी एक्सपर्टस का कहना है, कि साइबर सेल अगर चाहे तो 24 घंटे से 48 घंटे के भीतर इन सभी गतिविधियों को न सिर्फ रोका जा सकता है। उन लोगों को भी पकड़ा जा सकता है, जो इन गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं।

संवाददाता:-आनंद शर्मा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh