नेत्र शिविर का आयोजन हितकारी नगर काकादेव में करुणा सामाजिक उत्थान संस्थान के तत्वाधान में डॉ जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नेत्र से संबंधित सभी रोगियों का निशुल्क परीक्षण कर उपचार एवं डॉ जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन की सुविधा के साथ -साथ जिन मरीजों का ऑपरेशन किया जाना सुनिश्चित किया गया ,उन्हें लाने ले जाने की फ्री वाहन की सुविधा भी मुहैया कराई गई, निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में कार्यक्रम संयोजक नम्रता दुबे ने बताया कि काकादेव क्षेत्र के अलावा आसपास क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ,एवं अपना नेत्र परीक्षण कराया, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर धर्मगुरु पादरी डायमंड युसूफ ,सरदार मानसिंह ,बग्गा संस्थापक बाबा की रसोई प्रबंधक गुरुद्वारा नवाबगंज एवं वरिष्ठ डॉक्टर परवेज अख्तर ,महबूब आलम खान के द्वारा किया गया ,एवं संचालन करुणा एक लक्ष्य के राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार दुबे ने किया, जिसमें मुख्य रुप से संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नम्रता दुबे एडवोकेट एवं राष्ट्रीयउपाध्यक्ष डोनाल्ड युसूफ संस्था की संस्थापक सिया दुबे ,समाजसेवी महबूब आलम खान ,प्रदेश अध्यक्ष बव्वा केसरवानी ,धर्मेंद्र कुमार वर्मा, चंद्रप्रभा यादव ,मुरलीधर दुबे ,उदय सिंह ,हरितेशराज दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
करुणा सामाजिक संस्था द्वारा, निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन |


















