Advertisement

सपा छात्र सभा ने चलाया जागरूकता अभियान

कानपुर, समाजवादी छात्रसभा उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे छात्र नौजवान जागरूकता अभियान में कानपुर में पहले दिन हलीम मुस्लिम पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्रसभा के प्रदेश महासचिव सिराज हुसैन व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मोहित और कॉलेज इकाई के अध्यक्ष मुस्तफा फारूकी के नेतृत्व में सदस्यता कैम्प लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया और फार्म भरकर अपनी राय दी,किसी ने अखिलेश यादव के लैपटॉप को याद किया तो किसी ने कन्या विद्याधन, पढ़ो बेटी बढ़ो बेटी और हमारी बेटी उसका कल योजना को याद किया और वादा किया कि 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है कार्यक्रम में 338 छात्र व छात्राओ ने सदस्यता फॉम भरा और समाजवादी पार्टी की नीतिओ को पसंद किया छात्राओं ने बड़ चड़ कर हिस्सा लिया।छात्र सभा के प्रदेश महासचिव सिराज हुसैन, नगर अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मोहित, सुनिधि यादव, करुणेश श्रीवास्तव ,वफा अब्बास ,अबूजर कादरी ,पवन गुप्ता, अकरम खान, रमन यादव, अजमान खान ,शादाब आलम ,राहुल खरे ,रजत मिश्रा ,संजीव पाल,अभय त्रिवेदी, आकिब फैजान,कादर आदि ने हलीम डिग्री कालेज में 338 फार्म भरवाकर छात्र छात्राओं को जोड़ने का कार्य किया।इसके साथ ही डी.ए.वी .कालेज में 279 फॉर्म भरे गए जिसमे कि प्रमुख रूप से पुन्य जैन , मयंक त्रिपाठी,अक्षत श्रीवास्तव, करन साहू, प्रभात मिश्रा, हर्ष वर्मा , जैफ खान आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh