भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कानपुर एक आम सभा में एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता को वरिष्ठ महामंत्री ,कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे सहित तीन महामंत्री में अफीमकोठी लोहा व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, नौबस्ता उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, सरोजनीनगर लोहा व्यापार मंडल के महामंत्री महेश सोनी व एक -एक संग़ठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित व जरीब चौकी व्यापार मंडल के अध्यक्ष को संग़ठन के संयुक्त महामंत्री संजय मिश्रा और युवा इकाई की कमेटी में कलक्टर गंज उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आशीष मिश्र को वरिष्ठ महामंत्री आशीष मिश्रा, टिम्बर के कोषाध्यक्ष को युवा का कोषाध्यक्ष अतुल ओमर, तीन युवा महामंत्री में एक अफीमकोठी लोहा से मनोज विश्वकर्मा, एक्सप्रेस रोड से सचिन त्रिवेदी व किदवई नगर से विनायक पोद्दार घोषित किये गए। आम सभा में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा ने संघठन के प्रमुख पदो की घोषणा की। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिन्दर सिंह ने की।संग़ठन के महानगर युवा अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। आम सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री श्याम कनोड़िया, गुमटी अध्यक्ष राजे गुप्ता श्याम शुक्ला अनुराग साहू इत्यादि लोग मौजूद रहे।
रोशन गुप्ता बने वरिष्ठ महामन्त्री


















